(कोडरमा)मूसलाधार बारिश से मिट्टी का मकान का दीवार गिरा, मलबे में दब कर एक व्यक्ति की हुई मौत

  • 04-Oct-23 12:00 AM

कोडरमा 4 अक्टूबर (आरएनएस)। कोडरमा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिस से जीवन अस्त व्यस्त हो गयी है। जयनगर के सतडीहा पंचायत के लतबेधवा में भारी बारिस के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया और मिट्टी के मलवा में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दरअसल, लतबेधवा गांव के रहने वाले सदानंद सिंह मवेशी चरा कर घर खाना खाने आए था। खाना खाने के बाद मिट्टी के मकान में खटिया पर आराम कर रहा था, इसी दौरान भारी बरसात के कारण मिट्टी का मकान का एक हिस्सा दीवार भरभरा कर गिर गया, जिसमें सदानंद सिंह दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था मे सदानंद सिंह को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें सदानंद सिंह का पीएम आवास की पहली सूची में नाम दर्ज था, इसके बाबजूद सदानंद सिंह को पीएम आवास का लाभ नही मिला। पीएम आवास के लिए सदानंद कई बार प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर भी लगा चुके थे। सदानंद सिंह के आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई होती और पीएम आवास के तहत पक्का मकान आबंटन कर दिया होता, तो शायद सदानंद की मौत मिट्टी के मलबे में दब कर नही होती।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment