क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
कोण्डागांव, 08 अक्टूबर (आरएनएस)। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीडि़त के 6 प्रकरणों में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़े राजपुर तहसील के ग्राम छिन्दली निवासी सुकलाल की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर पुत्र दलसाय को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सिंगनपुर निवासी घसीन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति साधूराम, पुत्री फूलबती, मुंगबती, सरस्वती, सरसती, पुत्र संता, संदेश, सामलाल को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, मर्दापाल तहसील के ग्राम आदवाल निवासी मोसुराम कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मनती कश्यप को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, मर्दापाल तहसील के ग्राम टिमेनार निवासी रसमन सलम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी रसोरम सलम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम सलना निवासी खियांश मण्डावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता जगन्तीनबाई मण्डावी, पिता महेश्वर मण्डावी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, माकड़ी तहसील के ग्राम गोहाबोरण्ड निवासी माहरी की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पति गुदराम, पुत्र तुलसीराम, रामसाय, पुत्री बेलबती 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।
0
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies