(कोरबा)सदस्यता अभियान: कामगारों से मुलाकात कर रहे केएसएस कार्यकर्ता

  • 06-Feb-25 02:20 AM

कोरबा, 06 फरवरी (आरएनएस)। एसईसीएल क्षेत्र में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। केएसएस के कार्यकर्ता विभागों में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात करते हुए सदस्य बना रहे हैं। कुसमुंडा क्षेत्र में केएसएस काफी मजबूत हुआ है। यहां पर केएसएस में सबसे अधिक सदस्य हैं। समार सिंह, सॉजी जॉन, प्रेमपाल सांडिल्य, मोहम्मद सद्दाम विभागों में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात की और उन्हें संगठन में सदस्य बनाने का काम किया।
कुसमुंडा में सबसे अधिक सक्रिय केएसएस को ही माना जाता है। इसका लाभ संगठन को मिल रहा है। गेवरा एरिया में भी जनाराम कर्ष के नेतृत्व में नीलांबर शर्मा भी प्रोजेक्ट में सक्रिय हैं। गेवरा प्रोजेक्ट में सबसे अधिक कोयला कामगार कार्यरत हैं। इन कामकारों को सभी पांच संगठनों की नजर लगी हुई है। नीलांबर शर्मा के साथ उनकी टीम संगठन को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व में डी.पी.सिंह व संतोष टंडन लगातार सक्रिय हैं। इसी तरह कोरबा एरिया में महामंत्री अनूप सरकार, प्रवीण रजक, नारायण, जी.राजेश, राजेश पिल्ले भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। विभागों में जाने से कोयला कामगार केएसएस के कार्यकर्ताओं से उत्साह के साथ मुलाकात कर रहे हैं। केएसएस का कोरबा एरिया में अपना एक अलग प्रभाव है। अनूप सरकार के आने से सभी इकाईयों में कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। ठेका मजदूरों को भी अपने साथ जोड़ रहे हैं।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment