(कोरबा) कटघोरा विधानसभा से सामान्य वर्ग का प्रत्याशी मैदान में उतारने की मांग
- 14-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
कोरबा, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामान्य कटघोरा विधानसभा सीट से पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी के रूप में प्रेमचंद पटेल को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही विरोध शुरू हो गया और पार्टी पदाधिकारियों ने सामान्य वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारने की मांग की है।भाजपा द्वारा अब तक 85 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में विरोध भी हो रहा है। जिले के कटघोरा विधानसभा को लेकर भी भाजपा ने जैसे ही प्रत्याशी का ऐलान किया, तो कार्यकर्ता विरोध करने लगे। शु्क्रवार को कोरबा के तिलक भवन में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान श्रमिक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाटले व क्षेत्र के समाज प्रमुख, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस क्षेत्र से सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को मैदान में उतरने की मांग की। पाटले का कहना है कि कटघोरा एक सामान्य सीट है। यहां से केवल सामान्य वर्ग के लोगों को ही टिकट मिलना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। यहां बताना होगा कि भाजपा ने प्रेमचंद पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने टिकट दिया है। लेकिन इस सीट को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि अभी भी पार्टी आलाकमान कटघोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बदल सकती है।जिला कोरबा कटघोरा विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, समाज संगठन सहित विरोध किया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता योग्य प्रत्याशी की तलाश में थी। कटघोरा विधानसभा सामान्य सीट है और सामान्य सीट में कई कद्दावर नेता केदार नाथ अग्रवाल, संजय शर्मा, ज्योति नंद दुबे, पवन गर्ग, मनोज शर्मा समेत कई नेता टिकट मांग कर रहे थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पाटले समेत उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता, समाज संगठन के प्रतिनिधियों ने कटघोरा विधानसभा से घोषित भाजपा प्रत्याशी को डमी प्रत्याशी बताया। साथ ही भाजपा मंडल कटघोरा बाकी मोंगरा, भिलाई बाजार, दीपका, हरदीबाजार मंडल के कार्यकर्ता घर में चुपचाप बैठ जाने का ऐलान किया। जनता की मांग है कि सेवा करने वाले व्यक्ति का इंतजार किया जा रहा है। इसी उम्मीद के साथ कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व की तरफ टकट की लगाए बैठे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...