(कोरबा) कोरबा बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

  • 07-Oct-25 12:00 AM

कोरबा-बालकोनगर 07 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी तक सीमित प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ अब कोरबा के बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं। अस्पताल में नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार के जुडऩे से जिले के मरीजों को बड़े शहरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।डॉ. कुमार, जो शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से प्रशिक्षित हैं, छह वर्षों के अनुभव के साथ चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार, दुर्घटना या जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता रखते हैं। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि अब नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट जैसी जटिल सर्जरी भी जिले में ही संभव होगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी केवल शरीर को आकर्षक रूप देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मरीजों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।डॉ. सिन्हा ने आगे कहा कि बालको अस्पताल का उद्देश्य जिले के लोगों को घर के नजदीक ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। प्लास्टिक सर्जरी दुर्घटना, आग या तेजाब से घायल लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment