
(कोरबा) कोरबा में जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति का गठन, सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोरबा 07 अक्टूबर (आरएनएस)। जिला शिक्षा कार्यालय में 6 अक्टूबर 2025 को चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर समिति में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को शामिल किया गया है।प्रबंध समिति, जिला शाखा कोरबा की अनुशंसा पर समिति में राहुल मोदी (चेंबर उपाध्यक्षध्संगठन मंत्री), जफर अली (समाज वैज्ञानिक एवं आजीवन सदस्य) और अजय वास्तव (प्राध्यापक) को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया।जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और मानवीय सेवाओं से जोडऩा तथा जिले में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाना है।
Related Articles
Comments
- No Comments...