(कोरबा) गोलीकांड मामले मे मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार

  • 27-Sep-25 02:24 AM

कोरबा, 27 सितबंर (आरएनएस)। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में हुए गोलीकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। मामले मेेंं पुलिस ने अब तक शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी शक्ति सिंह घटना के बाद से ही फरार था जिसकी की तलाश की जा रही थी। जिसे रायपुर में दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पिछले दिनों कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के एक मकान में गोलीकांड की घटना हुई थी। कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फ ायरिंग की गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दुर्गेश पांडे को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर कोरबा से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में इस गोलीकांड के पीछ शक्ति सिंह नामक शख्स की अहम भूमिका सामने आयी थी, जिसने 10 हजार रूपये में सुपारी देकर यूपी से शूटर को कोरबा बुलवाया था। जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आज आरोपी को पुलिस की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शक्ति सिंह भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की कार्यकारिणी में महामंत्री है। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस पूछताछ के बाद कटघोरा में हुए गोलीकांड के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment