
(कोरबा) ग्रामीण अंचल में दुर्गा पूजा के लिए हो रही तैयारी
- 09-Oct-23 10:39 AM
- 0
- 0
कोरबा, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। अश्विन नवरात्र पर्व के लिए ग्रामीण अंचल में जोर.शोर से तैयारी की जा रही है। भक्ति भाव के साथ ग्रामीण हिंदू आबादी इस पर्व को मनाएगी। कोरबा जिले के सैकड़ों स्थान पर आयोजन पिछले वर्षों से होता रहा है जिसकी अपनी एक परंपरा है। शक्ति की उपासना करने को लेकर ग्रामीणजन सदियों से कार्यक्रम करते रहे हैं। शक्ति की प्रतिक दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ जवारा बोए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जवारा सेवा करने का भी अपना एक विधान है। मिलीजुली संस्कृति के दर्शन यहां इस पर्व के दौरान होते हैं। जिले के पांचों विकासखंडों में दुर्गा पूजा पर पिछले वर्षों से गरबा के आयोजन भी शुरू हुए हैं। इसके साथ यह दर्शाने की कोशिश की जा रही है कि सांस्कृतिक विविधता को आगे बढ़ाना जरूरी है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...