
(कोरबा) चाचा के बच्चे की मां बनी नाबालिग भतीजी,मामला दर्ज
- 13-Sep-25 01:38 AM
- 0
- 0
कोरबा, 13 सितम्बर (आरएनएस)। कोरबा में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसे प्रेग्रेंट कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब पीडि़त नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ अनाचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला में दूधी थाना क्षेत्र का निवासी अशोक पनिका (35 वर्ष) अपनी पत्नी सुषमा के साथ कोरबा में किराए के मकान में रहता है। दस साल पहले उसने सुषमा (32 वर्ष) से चूड़ी प्रथा से विवाह किया था। लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। पिछले पांच वर्ष से वह अपने बड़े भाई की बेटी अपनी भतीजी को अपने पास ले आया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अशोक पनिका ने अक्टूबर 2024 में अपनी करीब 16 वर्षीय भतीजी से पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। नतीजतन वह गर्भवती हो गई। करीब दो माह पहले अशोक की पत्नी को इस बात की जानकारी हुई। मगर लोकलॉज के भय से उसने मामले में चुप्पी साध ली। गत 9 सितम्बर को नाबालिग लड़की ने यहां एक निजी नर्सिंगहोम डीके हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के मां बनने की खबर वार्डवासियों को हुई और मामले ने तूल पकड़ लिया। गत 11 सितम्बर की शाम वार्ड के लोग बड़ी संख्या में नर्सिंग होम पहुंच गए। इसी बीच मीडिया के कुछ लोग भी खबर पाकर मौके पर पहुंच गए। मामले ने तूल पकड़ा तब 12 सितम्बर 2025 को अशोक पनिका की पत्नी सुषमा ने सिटी कोतवाली में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने धारा 642 (च) (ड) 65 (1) बीएनएस और 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
000
Related Articles
Comments
- No Comments...