(कोरबा) जन्मदिन के बहाने किशोरी को बुला किया दुष्कर्म, दो आरोपी जेल दाखिल

  • 17-Oct-23 12:00 AM

कोरबा 17 अक्टूबर (आरएनएस)। एक किशोरी को अपने बाय फ्रेंड पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। युवक ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बहाने किशोरी को घर ले गया, जहां उसने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का जानकारी किसी से करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया।घटना शुक्रवार की रात पाली थाना अंतर्गत हुई। क्षेत्र में निवासरत हिमांशु प्रजापति निवास की मित्रता क्षेत्र में ही रहने वाली एक किशोरी से थी। हिमांशु अपने दोस्त रिंटू दास के साथ उसके घर पहुंचा था अपने जन्मदिन पर केक काटने के बहाने नाबालिग को अपने साथ ले गया। जहां पहले तो हिमांशु और उसके दोस्त ने केक काटा। इसके बाद नाबालिग से अश्लील हरकत शुरु कर दी। विरोध जताने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी भयभीत हो गई और इसका फायदा उठाते हुए युवक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। धमकी देने के साथ ही उसे छोड़़ दिया। पीडि़ता ने अपने घर पहुंच कर स्वजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी, तब स्वजनों ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह अपनी टीम के साथ आरोपितों की पटासाजी की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 376,294,506, 34 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment