
(कोरबा) मकान में घुस कर चाकू से किया जानलेवा हमला, चार घायल
- 16-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
कोरबा 16 अक्टूबर (आरएनएस)। अंबिकापुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने जायसवाल परिवार के मकान में घुसकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने एक लड़के को चाकू से मारने का प्रयास भी किया और भाग गए। कटघोरा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि सुतर्रा निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर गोमती पेट्रोल पंप के समीप अपना घर बना कर पांच माह से निवास कर रहे हैं। तीन भाईयो में सबसे बड़े संतोष जायसवाल का छोटा भाई राम प्रताप जायसवाल सुतर्रा में निवासरत है वह ब्याज में पैसों का लेनदेन करता है। राम प्रताप कुछ दिनों से अपने बड़े भाई संतोष के कटघोरा वाले घर पर अपना आधिपत्य स्थापित करने बडे भाई व उसके परिवार पर दबाव बना रहा है। कटघोरा थाना में संतोष ने राम प्रताप के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुके है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच रविवार को सुबह पांच बजे राम प्रताप द्वारा बाहर के गुंडों को बुलाकर संतोष के घर पर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिए और संतोष के छोटे बेटे शिवम पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। साथ ही संतोष की पत्नी व बेटी के साथ भी मारपीट की।इससे दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में संतोष जायसवाल के साथ साथ उनकी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। फिलहाल घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही गुंडे वहां से भाग निकले। वहीं राम प्रताप व उसके परिवार ने संतोष व उनके पूरे परिवार को घर से बेदखल कर घर पर कब्जा कर लिया। सूचना पर डायल 112 व कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त पक्ष का बयान लिया। इसके साथ ही राम प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धारा 147, 149, 294, 506 तथा 323 पर मामले की जांच में जुट गई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...