
(कोरबा) महिलाओं ने की शराब बंदी की मांग
- 17-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोरबा 17 जुलाई (आरएनएस)। शराब से गांव का माहौल खराब हो रहा है। जिसे लेकर श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बासीन की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसे लेकर महिलाओं ने कलेक्टर को जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया है। महिलाओं ने बताया कि छह माह पहले गांव को शराब मुक्त गांव बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों में सहमति बनी थी, लेकिन अब भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इसका गांव के बच्चों पर कुप्रभाव पड़ रहा है। शराब के नशे में कई लोग आपस में विवाद करते हैं। इससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। इसका बच्चों के पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। शाम होने के बाद युवती और महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परेशान महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।वर्मी कंपोस्ट खाद का भुगतान लटकाग्राम पंचायत बरपाली की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट का भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। समूह ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। महिलाओं ने बताया कि लगभग डेढ़ से दो साल पहले खुद के खर्च से गोबर खरीदी कर खाफ बनाने का काम किया गया था। इसके एवज में ग्राम सेवक ने खाते में राशि आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक राशि नहीं पहुंची। शासन से लगभग 25 से 30 हजार रुपए की बिक्री की गई है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...