(कोरबा) रनवे में खराबी से स्टेट प्लेन की लैडिंग में दिक्कत

  • 20-Sep-24 12:00 AM

० बालको व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को नोटिस जारी, तीन दिन के अंदर देना होगा जवाब कोरबा 20 सितंबर (आरएनएस)। राज्य शासन के चार्टर प्लेन के लैडिंग के दौरान रनवे में तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कत आई। प्लेन में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत चार लोग सवार थे। इस घटना पर मंत्री चैधरी ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद कलेक्टर ने बालको व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से गुरूवार को एक बजे वित्त मंत्री चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव प्रस्थान किए। कोरबा के रूमगरा स्थित एयरस्ट्रीप में 1.40 बजे प्लेन लैंड की। बताया जा रहा है कि उचित रखरखाव नहीं किए जाने की वजह से रनवे में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसकी वजह से लैडिंग के दौरान प्लेन में जर्क हुआ। यहां से मंत्री सीधे सीतामणी स्थित पूर्व सांसद स्व बंशीलाल महतो के घर के लिए रवाना हो गए। यहां उनकी पत्नी स्व कौशल्या देवी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.30 बजे वापस एयरस्ट्रीप पहुंचे। यहां मंत्री चैधरी ने एयरस्ट्रीप के रनवे में गड़बड़ी का जायजा लिया। वे कार में बैठ कर रनवे के एक छोर से दूसरे छोर में गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी की एयरस्ट्रीप विद्युत कंपनी की है और इसके रखरखाव की जवाबदारी बालको प्रबंधन की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment