(कोरबा) लोनर हाथी ने ढलकुंडा में मकान को किया क्षतिग्रस्त

  • 04-Oct-25 12:04 PM

कोरबा, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत तनेरा सर्किल में हाथियों का आतंक व उत्पात लगातार जारी है। यहां के बीजाडांड क्षेत्र में विचरण कर रहे 52 हाथियों के दल में से एक लोनर हाथी बीती रात लगभग 2 बजे झुंड से अलग होकर हरदेवा ग्राम पंचायत के ढलकुंडा गांव पहुंच गया और श्यामकली नामक एक महिला के कच्चे मकान को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।  लोनर हाथी ने जिस समय महिला के घर को निशाना बनाया उस समय महिला व उसका परिवार घर में ताला लगाकर अन्य स्थान पर शरण लेने चला गया था। लोनर ने सूने घर पर हमला बोला और उसके एक हिस्से को ढहा दिया। हाथी द्वारा घर तोड़े जाने की जानकारी आज सुबह महिला को लगी जब वह अपने घर पहुंची तो उसे टूटा हुआ पाया। पास में हाथी के पैरों के निशान थे। उसने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। इस बीच हाथियों के दल ने बीजाडांड, सूखाबहरा व अन्य स्थान पर उत्पात मचाते हुए 20 ग्रामीणों के धान फसल को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है। पीडित ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। जिस पर उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गए हैं। पसान रेंज के ही सेन्हा गांव में दो दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों ने भी यहां उत्पात मचाते हुए चार ग्रामीणों के धान फसल को नष्ट कर दिया है। इस बीच कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में अचानक धमके हाथियों ने एक बार फिर छाल रेंज का रूख कर लिया है। इस क्षेत्र में दो हाथी कल पहुंचे थे और नोनदरहा गांव के जंगल में विचरण कर रहे थे। हाथियों ने दिन भर यहां डेरा डालने के बाद रात में मूवमेंट किया और जंगल ही जंगल होते हुए सुबह होने से पहले छाल रेंज पहुंचकर वहां विचरण करने लगा है। हाथियों के छाल पहुंचने की सूचना संबंधित अमले को दे दी गई है।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment