(कोरबा) वोट चोर, गद्दी छोड़: सचिन पायलट के नेतृत्व में आज कोरबा में मशाल यात्रा
- 16-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोरबा 16 सितंबर (आरएनएस)। लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश भर में वोट चोर, गद्दी छोड़Ó अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में 16 सितम्बर को कोरबा में मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान और आमसभा का आयोजन किया जाएगा।बताया गया है कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे निहारिका टाकीज के पास नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और कैंडल जलाने से होगी। इसके बाद विशाल मशाल यात्रा सुभाष चैक से निकलते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मिनीमाता और स्व. बिसाहूदास महंत की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेगी। यात्रा स्व. बी.डी. महंत स्मृति उद्यान तक पहुंचेगी, जहां आमसभा का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता वोट चोर, गद्दी छोड़Ó के नारे लगाते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, सांसद ज्योत्सना महंत, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।कार्यक्रम की सफलता के लिए पीसीसी रायपुर ने जिला स्तरीय संचालन समिति गठित की है। इसमें सांसद ज्योत्सना महंत को संरक्षक बनाया गया है। समिति में 22 कार्यकारी सदस्य और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, शहर कांग्रेस कमेटी ने आयोजन स्थल और मशाल यात्रा मार्ग के लिए पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं हेतु 6 संचालन समितियां गठित की हैं। प्रत्येक समिति में 21 प्रभारी सदस्य होंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...