(कोरिया )31 अक्टूबर तक गिरदावरी सत्यापन कार्य पूर्ण करायें - कलेक्टर त्रिपाठी

  • 26-Sep-25 01:53 AM

कोरिया 26 सितम्बर   (आरएनएस )। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में धान खरीदी हेतु गिरदावरी सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप 31 अक्टूबर 2025 तक सभी प्रकार का गिरदावरी सत्यापन हर हाल में पूर्ण किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी सत्यापन का कार्य जिन अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपा गया है, वे पूरी गंभीरता से इसे समय पर पूर्ण कराएं। इस कार्य में ग्राम पंचायत सचिवों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी जनपद सीईओ यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव समयसीमा का पालन करते हुए कार्य संपन्न कराएं।पीवी एप से होगा भौतिक सत्यापनकलेक्टर ने कहा कि खसरा का भौतिक सत्यापन पीवी एप के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से होना चाहिए।शासन के निर्देश के परिपालन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन निर्देश के अनुसार। एग्रीस्टैक के डिजिटल क्रॉप सर्वे/भूईंया सॉफ्टवेयर में दर्ज धान की फसल प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टियों का रैंडम सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन शासन द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।मोबाइल एप तीन स्तर पर फसल प्रविष्टियों का रैंडम सत्यापन करेगा।कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए और शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन हो। मोबाइल एप में प्रदर्शित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक सभी प्रविष्टियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तय प्रक्रिया के तहत जिला स्तर पर रैंडम सत्यापन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी निर्धारित कार्य को समय पर पूर्ण करें ताकि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।बैठक में अपर कलेक्टर  सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दीपिका नेताम, एसडीएम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment