(कोलकाता)आविर्भाव संकल्प का गौ सेवा का कार्य संपन्न
- 13-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोलकाता 13 अक्टूबर (आरएनएस)। आविर्भाव संकल्प ने श्री श्री बार्डेश्वरनाथ धाम गौशाला, दक्षिणदाड़ी में गौसेवा का आयोजन किया। इस अवसर पर गौशाला के संरक्षक संजीव सिंह ने कहा कि संस्था के लोगों ने आकर गौसेवा का जो अनुपम कार्य किया है यह सचमुच हमारे साथ–साथ समाज के लिए एक प्रेरणाश्रोत का काम करेगा। संस्थाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय ने संस्था के निर्माण का उद्देश्य बताते हुए संस्था से लोगों को जुड़कर सामाजिक कार्य में भागीदारी के लिए आह्वान किया। गौसेवा के इस कार्यक्रम में गायों को चना दाल, गुड़, हरा चारा इत्यादि खाद्य सामग्री खिलाई गई और सेवा कार्य किया गया। इस मौके पर श्रीमती ऊषा गुप्ता, राधे श्याम गुप्ता, सूरज तुलसीयान, कृष्णा झा, गजेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश जायसवाल, राज नारायन जायसवाल, सौरभ कुमार, शिवम्, अमीत, यश जायसवाल के साथ संस्था के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी ने सहभागिता की।
Related Articles
Comments
- No Comments...