(कोलकाता)बिहार के कद्दावर मंत्री जमां खान ने हज यात्रियों को विदा किया

  • 18-May-25 12:00 AM

बंगाल से पहले जत्थे में ही 321 हज यात्री रवाना हुएकोलकाता 18 मई (आरएनएस)। दो दिन पहले पश्चिम बंगाल से 321 हज यात्रियों का पहला जत्था कोलकाता से मक्का के लिए रवाना हुआ। बंगाल में तीन दिनों के लिए दौरे पर आये बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता जमां खान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें फूल माला के साथ विदा किया। इस दौरान आरिफ खान नौशेर अली, अनवारुल हक खान व इसरार खान जैसे हस्तियों ने हज यात्रियों को गुलदस्ता भेंट की। महानगर कोलकाता के सामाजिक कर्मी हाजी मतलूब खान ने उक्त जानकारी देते हुए आज मीडिया कर्मियों को बताया कि बिहार के मंत्री जमां खान ने इस दौरान हज यात्रियों से बातचीत की व उन्हें शुभकामनाएं दी। हाजी मतलूब खान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पवित्र हज यात्रा के लिये जाने वालों का उल्लेखनीय व सकारात्मक रुख रहा। पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व आईएएस डॉ. पी.बी. सलीम ने बताया कि, केवल बंगाल से 8,500 से अधिक हज यात्रियों के पाक मक्का के लिए रवाना होने से पहले सभी सेवाओं की समीक्षा की गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment