(कोलकाता)सीएम ममता महिलाओं को आत्म निर्भर कर रहीं है: कर्माध्यक्ष सची नस्कर
- 13-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोलकाता,13 सितंबर (आरएनएस)। आज का बंगाल बदल गया है और यहां समग्र विकास की बयार बह रही है। वहीं रही बात महिलाओं की तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं को आत्म निर्भर बना रहीं है। उक्त बात दक्षिण 24 परगना जिले के नव प्रशासनिक भवन में जिले की कर्माध्यक्ष (बाल व महिला सम्पद) सची नस्कर ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कही। सची नस्कर ने जिले के नव प्रशासनिक भवन में सृष्टि श्री समूह द्वारा आयोजित महिलाओं द्वारा संचालित हस्त शिल्प मेला के उद्घाटन के बाद उक्त बात कही। इस मेला का उद्घाटन जिला सभाधिपति नीलिमा मिस्त्री विशाल, सह सभाधिपति श्रीमंत कुमार माली, सची नस्कर व अन्य ने किया। सची नस्कर ने सवालों के जवाब में कहा कि, सीएम ममता बनर्जी की प्रेरणा से विकास के हर कार्य हो रहे है और साथ में तृणमूल के सर्वभारतीय महा सचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी का अपूर्व सहयोग मिला रहा है। यहीं कारण है कि, दुर्गा पूजा से पूर्व हस्त शिल्प मेला का आयोजन महिलाओं को जहां रोजगार प्राप्त करा रहा है तो उन्हें आत्म निर्भर बनने के लिए राह दिखा रहा है। वैसे बंगाल में महिलाएं जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहीं है वह अब किसी के मोहताज की पात्र नहीं हैं। आज स्कूलों के जो यूनिफार्म बन रहें है वह महिलाएं बना रहीं है।
Related Articles
Comments
- No Comments...