(कोलकाता)हिरण का मांस बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

  • 13-Oct-25 12:00 AM

जलपाईगुड़ी 13 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले के मयनागुड़ी के चाटुआ बस्ती इलाके में हिरण का मांस बेचने के आरोप में वन विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जलपाईगुड़ी वन विभाग के एडीएफओ (सहायक वन अधिकारी) जयंत मंडल ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम अमन उरांव है। उसके खिलाफ पहले भी जंगल की लकड़ी चोरी के कई आरोप लग चुके हैं। जयंत मंडल ने कहा, गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित ने एक हिरण को मारकर उसका मांस काटकर बेचने की कोशिश की। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई और आरोपित को गिरफ्तार किया गया।" वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। आज अदालत में पेश किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment