(कौशांबी)अपना दल एस के तत्वाधान में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती

  • 31-Oct-23 12:00 AM

कौशाम्बी। अपना दल एस के तत्वाधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज सराय अकिल कौशाम्बी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भानू प्रताप सिंह पटेल प्रदेश सचिव एवं वशिष्ठ अतिथि छेदीलाल सिंह पटेल विधि मंच एवं सूबेदार सिंह पटेल उपस्थित रहे इसी दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवनारायण सिंह पटेल जिला अध्यक्ष संचालन कर रहे डॉक्टर चंद्रभान पाल जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम में सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए इसके बाद सरदार पटेल विद्यालय के सभी 15 अध्यापकों को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की मूर्ति चित्र देकर सम्मानित किया गया इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर सभी कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए प्रकाश डाला। इसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह पटेल प्रदेश सचिव ने बताया कि सरदार पटेल जी ने 556 रजवाड़ों को एकत्रित करके एक अखंड भारत का निर्माण किया। वह एक आजाद भारत देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री रहें उन्होंने किसानों मजदूरों और कमेरो की लड़ाई अंग्रेजी हुकूमत से भी लडऩे का कार्य किया। जिसमें सरदार कहलाए गये इसी क्रम में सभा को जिला अध्यक्ष जिला महासचिव समेत प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अमरजीत सिंह पटेल, ननकू सिंह, सूबेदार सिंह, कलीम हाशमी, जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच अश्वनी सिंह पटेल, मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विजय कुमार सिंह पटेल, रवि कुमार पाल, सतीश चैरसिया, दिनेश कुमार जायसवाल, सुनील कुमार, रामहित आर्य, कुलदीप विश्वकर्मा, लल्लू राम पटेल, अश्वनी सिंह पटेल, अखिलेश पटेल, राम नारायण सरोज, रणजीत सरोज, रामदुलारी प्रजापति आदि सैकड़ो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment