(कौशांबी)जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों व बीआरसी कौशाम्बी का किया निरीक्षण
- 29-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
कौशाम्बी 29 नवंबर (आरएनएस)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा व खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों के साथ विकास खण्ड-सिराथू के 40 एवं कड़ा के 05 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड कौशाम्बी के निम्नवत् विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय-बिदोंव, विकास खण्ड-कौशाम्बी, प्राथमिक विद्यालय-पल्टूपुर, विकास खण्ड-कौशाम्बी, प्राथमिक विद्यालय-मेडऱहा, विकास खण्ड-कौशाम्बी, अधोस्ताक्षरी द्वारा उपरोक्त विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उक्त विद्यालय पठन पाठन सुचारू रूप से चल रहा था। उक्त विद्यालयों में कतिपय शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जो नियमानुसार आनलाइन आकस्मिक अवकाश पर थे। कतिपय विद्यालयों में आंशिक कमियाँ पायी गयीं। जिसके लिए सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय में पायी गयी कमियों को पूर्ण कराये जाने का निर्देश अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिया गया। उक्त के अतिरिक्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा पूर्वान्ह 11:55 बजे ब्लाक संसाधन केन्द्र (बी0आर0सी0) कौशाम्बी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बी0आर0सी0 खुली पायी गयी। बी0आर0सी0 में कार्यरत कर्मचारी कार्य कर रहे थे। राजन सिंह, कम्प्यूटर आपरेट, सतीश चन्द्र कार्यालय सहायक अनुपस्थित पाए गए। रत्नाकर सिंह कार्यालय सहायक एवं अजीत सिंह कार्यालय सहायक के हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका बने थे किन्तु निरीक्षण के समय ये अनुपस्थित पाए गए। बी0आर0सी0 में शौचालय अत्यन्त गन्दा पाया गया। कमरों में जाले लगे तथा साफ सफाई का अभाव पाया गया। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी-कौशाम्बी से निरीक्षण के समय ब्लॉक संसाधन केन्द्र (बी0आर0सी0) कौशाम्बी में पायी गयी कमियों को पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...