(कौशांबी)दो पहिया वाहन की टक्कर से कक्षा 02 की छात्रा की हुई मौत, केस दर्ज
- 12-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
करारी, कौशाम्बी 12 मार्च (आरएनएस)। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में आसक्रीम खरीदने रोड पर गई किशोरी को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से किशोरी लहूलुहान गई। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर करारी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।करारी क्षेत्र के सनई पर गांव के रहने वाले साबिर हुसैन खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है।वह मंगलवार की शाम 5 बजे रोजा इफ्तार का खाद्य पदार्थ लेने दरियापुर चौराहा लेने गया था।इस बीच उसके छोटी 9 वर्षीय बेटी कनीज फात्मा घर से 50 मीटर की दूरी रोड पर आइस्क्रीम लेने गई।इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दो पहिया वाहन सवार ने कनीज को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया।वाहन की टक्कर से वह लहूलुहान हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनीज की मौत से घर में कोहराम मच गया।कनीज फातमा दो बहने थी। वह क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव स्थित महर्षि कश्यप स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ रही थी।मृतक कनीज के पिता शाबिर हुसैन ने मंगलवार की देर रात करारी थाना में अज्ञात वाहन समेत चालक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस दो पहिया वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...