(कौशांबी)प्रधान को फूलमालाओं से किया गया सम्मानित

  • 21-Oct-24 12:00 AM

पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी 21 अक्टूबर (आरएनएस)। विकास खण्ड सरसवां क्षेत्र के ग्राम सभा बनी खास में 8 माह पूर्व से सस्पेंड चल रही गोमती देवी प्रधान को पुन: जिलाधिकारी मधुसूदन ने जांच पूरी करते हुए बहाल कर दिया। सरसवां ब्लॉक परिसर में गोमती देवी प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ सरोज को कुछ ग्राम प्रधान मिलकर फूलमाला पहनकर सम्मानित किया तो ग्राम सभा बनी खास में जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी -बारी बारी से लोगों को मिलने का ताता लगा रहा जनता के मिलने के बाद ग्राम प्रधान गोमती देवी प्रतिनिधि अमरनाथ सरोज ने जनता को बताया कि ग्राम सभा का विकास फिर से बहुत तेजी से किया जाएगा ग्राम सभा की जनता प्रधान के बातों से बहुत खुश है। ग्राम प्रधान अमीन बबलू सरोज ने माल अर्पण कर के सम्मानित किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment