(कौशांबी)भगवान वामन का अवतार होते ही झूम उठे भक्तो ने लगाए जयकारे

  • 08-Oct-24 12:00 AM

कौशाम्बी। मंझनपुर के फैजीपुर बाजार के दुर्गा सिंह के आवास पर माता रानी दुर्गा जी पण्डाल में विराजमान है। मां दुर्गा पूजा पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा का पंचम दिवस मनाया गया। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णू के वामन अवतार की कथा सुनाई गई। कथा वाचक सकम्भरी तिवारी ने नरसिंह भगवान जन्म व वामन देव भगवान जन्म के प्रसंग का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। कथा वाचक ने बताया कि भगवान के प्रिय भक्त प्रहलाद के भक्ति की रक्षा करने के लिए विष्णु भगवान ने नरसिंह रूप का अवतार लिया। इस अवतार में उन्होंने राजा हिरण्यकश्यप को अपनी जांघों पर लिटाकर नाखूनों से मारा। इसके बाद राजा बलि ने अपने पराक्रम से स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। इस कारण सभी देवी-देवताओं में हड़कंप मच गया था। तब राजा बलि से देवताओं की रक्षा के लिए विष्णु भगवान ने देवमाता अदिति के गर्भ से वामन देव के रूप में जन्म लिया और देवताओं को उनका राज दिलाया। भगवान वामन का अवतार होते ही सारे पंडाल में भक्त झूम उठे ।और पूरे पंडालमें भगवान विष्णु की जय जयकार होने लगी। जिसमें नवयुवक दुर्गा कमेटी के संरक्षक दुर्गा सिंह पटेल वा सुशील मिश्रा गोलू विश्वकर्मा दिलीप अग्रहरि ज्ञान सिंह बब्लू सिंह संदीप सोनी श्लोक विश्वकर्मा दिलीप सोनी आदि भक्ति भक्ति रस में झूमते नजर आए।-(कौशांबी)अच्छी नींद सोने के लिए लगभग दो लाख जमा हुआ विद्युत बिल




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment