(कौशांबी)भरवारी के पुरानी बाजार रामलीला में रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और अयोध्या में हुआ राम जन्म
- 21-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
भरवारी, कौशाम्बी 21 अक्टूबर (आरएनएस)। नगर के पुरानी बाजार भरवारी में श्री हनुमत निकेतन मंदिर प्रांगण में रामलीला मंचन के दुसरे दिन रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और अयोध्या में हुआ राम जन्म का मंचन हुआ।रामलीला के दूसरे दिन रविवार की रात रावण जन्म हुआ। लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ और इसके बाद तीनों भाइयों ने घोर तपस्या की। इस पर प्रसन्न होकर ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने दर्शन दिए। तीनों भाइयों ने इच्छानुसार वर मांगा। इसके पूर्व प्रभु ने कुंभकर्ण की नियत को समझकर मां सरस्वती को कुंभकर्ण की मति घुमाने को कहा। इसके बाद कुंभकर्ण ने इंद्रासन की जगह निद्रासन मांग ली। इसे सुनकर रावण अत्यन्त दुखी हुआ और प्रभु से कुंभकर्ण द्वारा मांगे गए वरदानों में राहत देने का निवेदन किया। इस पर छह महीने में एक दिन जागने का प्रभु ने वरदान देकर रावण की विनती को स्वीकार किया। दूसरी तरफ राजा मनु अपनी पत्नि सतरूपा के साथ जंगल में घोर तपस्या की। इस पर भगवान विष्णु प्रकट हुए और त्रेता युग में मनु और सतरूपा के घर जन्म दिने का वर दिया। बताया कि मेरे साथ आदि शक्ति के रूप मे माता लक्ष्मी और शेषावतार लक्ष्मण होंगे। राम लीला देखने वालो भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित दिखाई दी। वही अयोध्या में रामजन्म होते ही जय श्री राम के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। एक बार राजा दशरथ को पुत्र नहीं होने की चिंता हुई। इस पर उन्होंने पुत्रेष्ठि यज्ञ कराया। परिणाम स्वरूप श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। चारों भाइयों का जन्म होते ही दर्शकों ने जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए। राम का जन्म होते ही चारों ओर बधाई गीत बजने लगे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष जीतू केसरवा जीवीवीवीनी, संयोजक सुभाष गुप्ता, महामंत्री उपांशु केसरवानी, शंकर लाल केसरवानी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Related Articles
Comments
- No Comments...