(कौशांबी)भाजपा जिलाध्यक्ष ने सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर जनपद में किया शुभारम्भ

  • 21-Oct-24 12:00 AM

कौशाम्बी 21 अक्टूबर (आरएनएस)। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत आज जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर जनपद कौशाम्बी में शुभारम्भ किया। कड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष ने सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया।साथ ही जिलाध्यक्ष जी ने सभी पार्टी के सदस्यों से व कार्यकर्ताओ से अपील किया की। आप भी सक्रिय सदस्य बनें और लोगों को प्रेरित कर इस अभियान में सहभागी बने और यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करें। और दूसरो को भी इस अभियान से जोड़े ताकि हम सभी मिलकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकें। व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सपनों को पूर्ण करें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment