(कौशांबी)महिला सशक्ति और आपातकालीन 112 मौके पर मदद न मिलने पर विधवा महिला पहुची करारी थाना
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
करारी, कौशाम्बी। थाना क्षेत्र के म्योहर गाँव मे एक विधवा महिला के भूमधरि व पैतृक खेत मे मोहल्ले के ही पट्टीदार शव को जबरन गड्ढा खोद कर दफना रहे थे। तभी विधवा महिला को पता चला तो उसने 112 डायल कर मदद के लिए गुहार लगाई। लेकिन महिला को मदद न मिल सका। महिला के घर आते ही पटटीदार अपने पत्नी के साथ घर पर चढ़ कर विधवा महिला और उसके परिवारजनो को भद्दी- भद्दी गाली गलौज करने लगे जब इसका विरोध महिला ने किया तो पटटीदारों ने महिला और उसके परिवार जनो को लात घूसो से मारा- पीता और ज्यादा बोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला ने 1098 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई लेकिन उसके बाद भी कोई महिला सुरक्षा नहीं मिला। आनन फानन मे महिला ने करारी थाना जाके लिखित शिकायती पत्र दी और मदद की गुहार लगाई।
Related Articles
Comments
- No Comments...