(कौशांबी)युवक ने दहेज के खातिर पत्नी को पीटकर घर से भगाया,शिकायत
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
दहेज में कूलर,फ्रिज,अंगूठी और जंजीर की कर रहा मांगतिल्हापुर मोड़, (कौशाम्बी) 4 अप्रैल (आरएनएस)। पिपरी थानाक्षेत्र के बूंदा गांव में गुरुवार की रात दहेज के लिए युवक ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। रोती बिलखती महिला ने मायके पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीडि़ता ने पिता के साथ सीओ कार्यालय जाकर पति के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने थानाध्यक्ष पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।चरवा कोतवाली क्षेत्र के कठरा गांव निवासी ओम प्रकाश के मुताबिक 19 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी अंशू देवी की शादी बूंदा गांव के रहने वाले युवक के साथ किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा। चार महीने बाद पति कम दहेज लाने का उलाहना देना शुरू कर दिया। वह आये दिन शराब पीकर दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी, कूलर और फ्रिज की मांग करने लगा। आरोप है कि गुरुवार की रात शराब के नशे में दहेज को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह अंशू को घर से भगा दिया। रोती बिलखती विवाहिता अपने मायके पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीडि़ता ने पिता के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय जाकर पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की तहरीर दी। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...