(कौशांबी)राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
कौशाम्बी। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना, चैकियों पर अधि0ध्कर्म गणों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी चायल कार्यालय से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा थाना पिपरी के पुलिसकर्मियों के साथ प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई गई।इनसेट-पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनशिकायतकौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गये।इनसेट-तीन वारण्टी आरोपी गिरफ्तारकौशाम्बी। थाना मंझनपुर पुलिस उपनिरीक्षक चन्द्रबली सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा वारंटी मो0 सोनू निवासी समदा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया गया। थाना पिपरी पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार तोमर मय हमराह पुलिस बल द्वारा विद्युत अधिनिमय से सम्बन्धित वारंटी बृजेश कुमार निवासी मखऊपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया। थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 मनोज कुमार तोमर मय हमराह पुलिस बल द्वारा वारंटी मो0 आकिल उर्फ मो0 शाहिल अहमद निवासी कस्बा चायल थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...