(कौशांबी)शौच के लिए जा रही महिला से छेड़छाड़, कौशाम्बी थाना में शिकायत दर्ज
- 09-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
अवाना आलमपुर, कौशाम्बी 9 मार्च (आरएनएस)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बडग़ाँव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीडि़ता धर्मकली पत्नी धर्मपाल ने थाना कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 7 मार्च 2025 की रात करीब 8 बजे जब वह शौच के लिए जा रही थी, तभी गाँव का शिवकुमार सरोज पुत्र स्व. रामहित रास्ते में मिला और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुँह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया बुरी नियत से जबरजस्ती करने महिला की आवाज सुनकर उसका पति धर्मपाल मौके पर पहुँचा, जिसे देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देगा। डरी-सहमी पीडि़ता ने थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की माँग की है। कौशाम्बी थाना पुलिस मामले दर्ज कर जांच में जुट गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...