(कौशांबी)सुहागिन स्त्रियां आज रखेंगी पति की लंबी आयु के लिए करवा चैथ का व्रत
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
सिराथू, कौशाम्बी। पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चैथ का पर्व बुधवार को देशभर में मनाया जाएगा ।करवा चैथ का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में एक है।महिलाएं इस व्रत को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी और शाम को चंद्रमा निकलने पर पूजा करने के बाद अन्न जल ग्रहण करेंगी। इस व्रत में चांद को छलनी से देखने का विशेष प्रचलन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चैथ का पर्व मनाया जाता है।इसमें भी विशेष रूप से चतुर्थी तिथि जिस दिन रात्रि में चन्द्रमा उदय होने तक रहे, उस दिन करवा चैथ का व्रत होता है।आज के दिन सुहागिन स्त्रियां प्रातरू काल से ही निर्जला व्रत रखकर संध्या के समय चन्द्रमा को अघ्र्य देकर और अपने पति का छलनी से दर्शन कर जल ग्रहण करके व्रत का पारण करती हैं। करवा चैथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला तो करवा और दूसरा चैथ। जिसमें करवा का मतलब मिट्टी के बर्तन और चैथ यानि चतुर्थी है। इस दिन मिट्टी के पात्र यानी करवों की पूजा का विशेष महत्व है। करवाचैथ के मौके पर महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं। चतुर्थी को दिनभर व्रत करने के बाद शाम को महिलाएं 16 श्रृंगार से सजकर चंद्रमा को अघ्र्य देती हैं और भगवान गणेश की पूजा करती हैं।इनसेट-पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारीसिराथू, कौशाम्बी। करवा चैथ का पर्व आज पूरे देश मे हर्षोल्लाष के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष सुहागिन स्त्रियों को इस पर्व का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।इस व्रत पर्व को लेकर सुहागिन स्त्रियां काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती है। बुधवार को पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही।साड़ी की दुकानों, कॉस्मेटिक्स सेंटर, ब्यूटी पार्लर आदि पर देर रात तक महिलाएं खरीददारी आदि करती नजर आई।पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।
Related Articles
Comments
- No Comments...