(कौशांबी)सेवानिवृत्त हुये पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

  • 31-Oct-23 12:00 AM

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को पुष्प माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेट कर, प्रशस्ति पत्र देकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। जिसमें नागरिक पुलिस अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शिव प्रसाद सचान, आरक्षी नागरिक पुलिस किशन कुमार द्विवेदी, आरक्षी नागरिक पुलिस सन्तोष कुमार शुक्ल, आरक्षी भगवती प्रसाद को ससम्मान विदाई दी गई।इनसेट-अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तारकौशाम्बी। थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा राजाराम निवासी फैजीपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा विफई निवासी पवारा थाना करारी जनपद कौशाम्बी को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment