(खंडवा) बगैर खेवनहारों के निमाड़ की नैया

  • 02-Oct-23 12:00 AM

खंडवा,02 अक्टूबर (आरएनएस)। निमाड़ की राजनीति फिजा इस बार कुछ अलग सी है। इस चुनाव में अब न वरिष्ठता की सीख सुनाई पड़ रही है और न ही अनुभव का तकाजा कार्यकर्ताओं को समझाइश दे रहा है। अब तक इसके आदी रहे कार्यकर्ताओं को यह खालीपन महसूस भी हो रहा है जिसका जिक्र वे समय-समय पर अपनी बैठकों में कर भी रहे हैं। दरअसल खंडवा-बुरहानपुर और आसपास का क्षेत्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पांच बार के सांसद रहे स्व. नंदकुमार सिंह चौहान का क्षेत्र रहा है। तीन वर्ष पूर्व उनके निधन के बाद भाजपा के पास वरिष्ठ वय का नेतृत्व क्षेत्र में नहीं है। इसी तरह कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का भी यही कार्यक्षेत्र रहा है। बीते कई चुनावों में चौहान और यादव की टीमें मैदान में आमने-सामने होती थी। लेकिन कांग्रेस में स्थानीय गुटबाजी की वजह से अरुण यादव भी निमाड़ की राजनीति से दूर ही हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment