(खरगोन)कांग्रेस ने कसरावद विधानसभा से सचिन यादव पर भरोसा जताया
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
खरगोन 15 अक्टूबर (आरएनएस)। खरगोन जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने विधायक सचिन यादव पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।40 वर्षीय सचिन सुभाष यादव कसरावद विधानसभा के वर्तमान विधायक भी है। कांग्रेस सरकार में वे कृषि मंत्री बने थे। उनके पिता सुभाष यादव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे है। वे किसान नेता थे।उनके बड़े भाई अरुण यादव भी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वे देश और प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय हैं। यादव पार्टी के कद्दावर चेहरा है। उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। यादव की बेदाग छवि के साथ ही युवाओं में अधिक लोकप्रिय। वे 2013 में पहली बार विधानसभा के निर्वाचित सदस्य बने थे।विधायक यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं। साथ ही यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार थी। पिछले 15 माह के कार्यकाल के दौरान किसानों के हित में कई कार्य किए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस सरकार बनती है तो किसान ऋण माफी योजना की शुरुआत की जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...