
(गरियाबंद) अलग-अलग मामलों में 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
- 06-Oct-25 01:18 AM
- 0
- 0
गरियाबंद, 06 अक्टूबर(आरएनएस)। गरियाबंद जिले की छुरा थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नषे के विरूद्ध नया सवेरा अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नषीली पदार्थो के खरीदी बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़े निर्देष दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर सक्रिय किया गया था। थाना छुरा स्टाफ के द्वारा धरपकड की कार्यवाही करते हुये दो अलग अलग प्रकरणो में अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री कर अवैध धन अर्जित करने वाले चार आरोपी क्रमष: 01) दिलीप कमार पिता स्व. रामायण कमार उम्र 25 वर्ष साकिन कमार डेरा बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छग, यशवंत गोड पिता गजानंद गोड उम्र 36 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छग , हेमंत कुमार कमार पिता स्व. रामायण कमार उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छग,राजकुमार सोरी पिता स्व. सोनउ राम सोरी उम्र 40 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छग के विरूद्ध पार्याप्त साक्ष्य पाये जाने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में दो अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों के कब्जे से कुल 150 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 30,000 रूपया जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मामले में पुलिस ने दिलीप कमार पिता स्व0 रामायण कमार उम्र 25 वर्ष साकिन कमार डेरा बम्हनी थाना छुरा गरियाबंद, यशवंत गोड पिता गजानंद गोड उम्र 36 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद, हेमंत कुमार कमार पिता स्व. रामायण कमार उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बम्हनी थाना छुरा गरियाबंद, राजकुमार सोरी पिता स्व. सोनउ राम सोरी उम्र 40 वर्ष साकिन बम्हनी थाना छुरा गरियाबंद को गिरफ्तार किया है।
लोकेश
000
Related Articles
Comments
- No Comments...