(गाजीपुर)किसानों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश

  • 19-Oct-23 12:00 AM

0नलकूप के ट्रांसफार्मर निश्चित समयान्तराल में न बदलने पर डीएम नाराजगाजीपुर 19 अक्टूबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किसानों द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया। किसानों से सम्बन्धित जो शिकायतें प्राप्त होती है। उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए। शिकायतों के बिना निस्तारण बैठक में प्रतिभाग करने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।उन्होंने बारी-बारी से पिछली बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध मे शिकायतकर्ता से जानकारी ली। विद्युत बिल से सम्बन्धित शिकायत एवं नलकूप के ट्रांसफार्मर निश्चित समयान्तराल में न बदले जाने के कारण किसानों द्वारा फिर से शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का वेतन रोकने एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विरतण खण्ड द्वितीय का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को बताया कि जनपद के 12 केन्द्रों पर जहां-जहां धान क्रय केन्द्र बनाये गये थे। वहीं पर बाजरा क्रय केन्द्र की सुविधा किसानों को दी गयी है। जहां किसान अपना बाजरा सरकारी दर पर विक्रय कर सकते है। जिलाधिकारी ने किसान लाभार्थियों में सरसों एवं मसूर का मिनी किट का वितरण किया। जिलाधिकारी ने किसान लाभार्थियों में सरसों एवं मसूर का मिनी किट का वितरण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग के अभियन्ता, नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित किसान उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment