(गुना)कलेक्टर ने लाड़ली बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

  • 09-Aug-25 12:00 AM

गुना,09 अगस्त (आरएनएस)। रक्षाबंधन के अवसर पर आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने लाड़ली लक्ष्मी एवं लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बहनों के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मनाया। कलेक्टर निवास पर आयोजित इस स्नेहिल समारोह में बहनों ने कलेक्टर को राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।वहीं महिला मोर्चा की सदस्यों ने एसपी को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी अवनी तिवारी, दीपाली शर्मा, संस्कृति शर्मा, शिवांगी शर्मा, रिया शर्मा, आयुषी शर्मा एवं लाड़ली बहना वंदना शर्मा, साधना चौहान, सोनम भिलवारे, रानी खटीक द्वारा कलेक्?टर को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा।कलेक्टर ने सपत्नीक बहनों का पुष्पवर्षा एवं उपहार देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि परस्पर सुरक्षा, विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।अपने संदेश में उन्होंने जिलेवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी आपदा या चुनौती के समय हमें एकजुट रहकर, भाईचारे और सहयोग की मिसाल पेश करनी चाहिए। सामूहिक प्रयासों से हम गुना जिले को विकास और खुशहाली की ओर अग्रसर कर सकते हैं।इस अवसर पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक रचना शर्मा, सहायक ग्रेड-2 निधी शर्मा भी उपस्थित रहीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने एसपी को राखी बांधी। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत सहित अन्य सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने एसपी अंकित सोनी को रक्षा सूत्र बांधा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment