(गुना)भाजपा कैंट मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • 11-Aug-25 12:00 AM

गुना 11 अगस्त (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। कैंट मंडल के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा कैंट इलाके में निकाली गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान 10 से 14 अगस्त तक किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज कैंट मंडल गुना द्वारा तिरंगा पग यात्रा निकाली गई।उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से पहले गुना जिले के सभी 21 मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज निकाली गई केंट मंडल की तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने भारत माता की आरती की।इससे पहले तिरंगा रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली से पहले जिलाध्यक्ष ने संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की सभी जिले वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व मंत्री गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, देवेन्द्र गुप्ता, मनोज दुबे, प्रदेश सदस्य नीरज निगम, जिला उपाध्यक्ष रविंद रघुवंशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष रामकुमार कुमार शर्मा, भानु तोमर सहित भाजपा जन और महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment