(गोंडा)तरबगंज पुलिस द्वारा 03 नये कानून के सम्बन्ध में किया गया जन-जागरुकता कार्यक्रम

  • 30-Oct-25 12:00 AM

तरबगंज (गोण्डा) 30 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में 3 नये कानून के सम्बन्ध में जन-जागरुकता कार्यक्रम कर आमजनस में प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में आज दिनांक 30.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक तरबगंज कमला कांत त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शीतला प्रसाद सिंह कन्या इण्टर कॉलेज, ग्राम बेलसर (रगडग़ंज) थाना तरबगंज जनपद गोंडा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 3 नये कानून के सम्बन्ध में सभी छात्राओं को विस्तार से बताया गया तथा पुराने कानून में किये गये संशोधन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा 03 नये कानून से सम्बन्धित बुकलेट व पम्पलेट को वितरित किया गया। एण्टीरोमियो टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सभाजीत सिंह, कांस्टेबल रागिनी मिश्रा, कांस्टेबल संगीता देवी शामिल रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment