(गोंडा)धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चलने का लें संकल्प--संजय विद्यार्थी
- 10-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
गोण्डा 10 अक्टूबर। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर मसकनवा बाजार में निर्वतमान प्रत्याशी 301 गौरा विधानसभा संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में उनकी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर पिछड़ों वंचितों,शोषितों के उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी की स्थापना कर इनको सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम किया।उन्होंने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर,मधु लिमये, जय प्रकाश नारायण की विचारधारा को आगे बढाने का काम किया।पढाई में हिंदी माध्यम में पेपर रोटी कपडा़ सस्ती हो,दवा पढाई मुफ्ती हो जैसे नारों को आगे बढाने का काम किया। शिक्षा होगी एक समान तभी बनेगा हिंदुस्तान,आज हम इस मौके पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता राम सुरेमन शर्मा नें कहा कि हम सबको एकजुट होकर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।पीडीए परिवार किसी भी साजिश में फंसने वाला नहीं है।कार्यक्रम का संचालन सपा नेता हर्ष चौधरी नें किया इस अवसर पर सपा नेता संजय कनौजिया,गुरु बक्श राजभर, हेमन्त पाण्डेय, सुभाष यादव, शाहिद खान, राम अवतार चौहान, शिवनारायण यादव ,राम फूल वर्मा, मोहम्मद इस्लाम, कुलदीप शर्मा, राम कुमार यादव, संदीप वर्मा, राम पाल पासवान, जय सिंह, शिवकुमार यादव,रिंकू वर्मा, मोहित यादव, सागर वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील यादव, उमेश विश्वकर्मा, आलोक दूबे दीनानाथ यादव, राजकुमार यादव राजेन्द्र भारती रवीन्द्र यादव आदि नें भी अपने विचार व्यक्त किए।
Related Articles
Comments
- No Comments...