(गोंडा)प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने मिशन शक्ति टीम के साथ मेले में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

  • 28-Sep-25 12:00 AM

अलावल देवरिया (गोण्डा) 28 सितंबर। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के निर्देशन में,जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़,शोषण, दहेज उत्पीडऩ, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थानाध्याक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में थाना मोतीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम-मुंगरौल के माता के मंदिर पर लगे मेले में भ्रमण कर चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट बांटे गए व उनकी समस्याएं पूछी गई। इस दौरान बालिकाओं द्वारा कुशलता प्रकट की गई। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम खिरई खिरवा में माता के पंडाल व मंदिर में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट बांटे गए तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लडऩे के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यू पी आपातकालीन सेवा-112,विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। पीडि़त महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक आकाश दीप,उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव,कांस्टेबल रमेश कुमार,महिला आरक्षी आमना निषाद,महिला आरक्षी कविता यादव शामिल रहीं। इस मौके पर कस्बे की बहुत-सी महिलाएं बालिकाएं उपस्थित रही।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment