(गोंडा)महिला ने फांसी लगा दी जान
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
करनैलगंज (गोण्डा) 5 अक्टूबर। करनैलगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत टेपरा सिकीहा कुंवरपुर अमरहा निवासिनी 24 वर्षीय मनीषा पत्नी विनय ने रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतका का मायका लोकाही जगता जलालपुर, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच बताया गया है।परिजनों का आरोप है कि पति विनय के नशे की आदत और विरोध करने पर अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है ससुराल पक्ष के ससुर गांधी, सास मलरा देवी और ननद नीतू द्वारा भी लगातार प्रताडऩा की जा रही थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...