(रायपुर) मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
- 18-Oct-25 01:57 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
गोण्डा 29 सितंबर। मालवीय नगर में श्री रामलीला नगर समिति के संयोजन में लीला के अष्टम दिवस नटराज मंडल ने राक्षसों से युद्ध के लिए राम की सेना ने लंका प्रस्थान व सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना व समुद्र पर पुल की स्थापना का रोचक मंचन कर श्रद्धालु दर्शको को मुग्ध कर दिया।लंका दहन कर वापस लौटे हनुमान ने प्रभु श्री राम को सीता की स्थिति की जानकारी दी। भगवान की आज्ञा से वानर सेना ने सुग्रीव के नेतृत्व में लंका की ओर प्रस्थान किया। मार्ग में प्रभु श्री राम ने रामेश्वरम में शंकर जी की स्थापना की। भगवान शिव से आशीर्वाद लेकर प्रभु श्री राम आगे बढ़ कर सागर तट पहुंच कर समुद्रराज से लंका जाने के लिए मार्ग छोडऩे का अनुरोध किया। लीला मंडल के कलाकारों ने भगवान के कोप से भयभीत समुद्रराज के राम के शरणागत होने का वीर व करुण रस प्रधान शैली में लीला का मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह ने श्रोता दर्शकों की उपस्थिति बढऩे पर प्रसन्नता व्यक्त किया। लीला में आयोजन के सहयोगी हरीश शुक्ल, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, संजय तिवारी, गोपेश श्रीवास्तव, अमर किशोर कश्यप उपस्थित रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies