(गोंडा)मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति अभियान
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
:-मिशन शक्ति टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार अलावल देवरिया (गोण्डा) 3 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द यादव के देख -रेख में मिशन शक्ति टीम थाना मोतीगंज उप निरीक्षक आकाशदीप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तथा कैमी बाजार तिराहे पर रावण दहन के आयोजन में शांति ब्यवस्था ड्यूटी में मामूर था कि आयोजन में शामिल होने वालेी महिलाओ बालिकाओ को चेतावनी देते हुए कुल पाँच शोहदो रेड कार्ड जारी किया गया, तथा बालक बालिकाओं तथा आम नागरिकों को चोरी से संबंधित अफवाहो के बारे में जागरूक किया गया व सरकारी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी गई एवं विद्यालय से आने जाने वाली छात्राओं से आने जाने में कोई परेशानी के बारे में पूछा गया तथा क्षेत्र में भ्रमण किया गया। महिला संबंधित कानून की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं कैमी तिराहे से एक नफर निक्कू सोनकर पुत्र राममिलन ग्राम दुल्हापुर गौरव कानूनगो थाना मोतीगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर थाना मोतीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम में उ0नि0 आकाशदीप सिंह, का0 रमेश कुमार यादव, म0का0 आमना शामिल रहीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...