(गोण्डा) प्रत्येक सोमवार मंडल मुख्यालय पर होगा शक्ति संवाद

  • 04-Oct-25 12:00 AM

0 महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान0 नवमी से शुरू हुआ मां पाटेश्वरी शक्ति संवादÓ, मिशन शक्ति 5.0 को मिलेगा नया आयाम0 मण्डलायुक्त की पहल, महिलाओं व बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मजबूत मंचगोण्डा, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में देवीपाटन मंडल में एक नई पहल की शुरुआत की गई है।आयुक्त ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंडल मुख्यालय पर शक्ति संवाद का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि समस्याओं की सुनवाई महिला अधिकारियों द्वारा भी की जाएगी। इसके लिए महिला अधिकारियों को नामित किया गया है, जो पीडि़त पक्ष की बात ध्यानपूर्वक सुनेंगी और तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगी। आवश्यकता पडऩे पर उसी दिन संबंधित अधिकारी या जांच टीम को मौके पर भेजकर तथ्यात्मक जांच कराई जाएगी ताकि किसी भी समस्या के निराकरण में देरी न हो। महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। साथ ही दूरभाष, मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। आयुक्त ने कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि महिलाओं का विश्वास बढ़े और उन्हें न्याय तुरंत मिल सके।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment