(ग्वालियर)मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल-अंचल की बढ़ी दावेदारी: रिकॉर्ड 18 सीटों पर मिली जीत, इस बार बनाए जा सकते हैं 7 से 10 मंत्री, इन नेताओं को मिल सकता है तोहफा

  • 13-Dec-23 12:00 AM

ग्वालियर 13 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव शपथ ले चुके हैं। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। इसी के साथ ही अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा और कौन से चेहरे उसमें शामिल किए जाएंगे। सबसे ज्यादा उम्मीद ग्वालियर चंबल अंचल को है। क्योंकि इस अंचल से दो ष्टरू फेस चर्चाओं में थे लेकिन वे ष्टरू नहीं बन पाए। ऐसे में अब अंचल की 18 सीटों से जीते विधायक मंत्रिमंडल में जगह मिलने की आस लिए बैठे हुए हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। सबसे ज्यादा उम्मीद ग्वालियर चंबल अंचल को है, क्योंकि इस अंचल से 2020 में 9 मंत्री बनाए गए थे। जिनमें चार कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री शामिल थे। 2018 की तुलना में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर चंबल अंचल में रिकॉर्ड 18 सीट हासिल की है। ऐसे में मंत्रिमंडल में जगह मिलने वालों की दावेदारी भी बढ़ गई है, चर्चा है कि इस बार अंचल से 7 से 10 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सबसे पहले आपको जिलेवार अंचल से आने वाले मंत्री पद के सीनियर दावेदारों के चेहरों से रूबरू कराते हैं।ग्वालियर जिलाग्वालियर विधानसभा- प्रद्युम्न सिंह तोमरग्वालियर दक्षिण- नारायण सिंह कुशवाहमुरैना जिलासुमावली विधानसभा- एंदल सिंह कंसानाभिंड जिलाभिंड विधानसभा- नरेंद्र सिंह कुशवाहमेहगांव विधानसभा- राकेश शुक्लाशिवपुरी जिलाशिवपुरी विधानसभा- देवेंद्र कुमार जैनकोलारस विधानसभा- महेंद्र सिंह यादवकरेरा (रिजर्व) विधानसभा- रमेश खटीकगुना जिलागुना विधानसभा (रिजर्व)- पन्नालाल शाक्यअशोकनगर जिलामुंगावली विधानसभा- बृजेन्द्र सिंह यादवकांग्रेस के कद्दावर चेहरों को हराकर पहली बार विधायक बने चेहरे को भी मिल सकता है मंत्री पद का तोहफाभितरवार विधानसभामोहन सिंह राठौड़, कांग्रेस के पूर्व मंत्री और 4 बार के विधायक लाखन सिंह को हरायालहार विधानसभाअमरीश शर्मा उर्फ गुड्डू, साल 1990 से लगातार विधायक और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को हरायापिछोर विधानसभाप्रीतम लोधी, कांग्रेस का अवैध किला माने जाने वाली इस सीट पर प्रीतम लोधी ने जीत दर्ज की है।मंत्रिमंडल में अंचल को मिल सकती है मजबूती से जगहअंचल के राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि मध्य प्रदेश में इस बार ग्वालियर चंबल अंचल से ष्टरू पद की मजबूत दावेदारी थी, लेकिन ष्टरू नहीं बनाया जा सका। ऐसे में अब सबसे ज्यादा उम्मीद मंत्री मंडल से है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबियों के साथ ही जातिगत समीकरण और 2024 की तैयारी को देखते हुए अंचल को मंत्रिमंडल में मजबूती से जगह मिल सकती है।मैं आखिरी सांस तक आपके साथ हूंÓ, पूर्व सीएम ने कहा- मेरा पूरा जीवन आप को समर्पित, छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस ने लहराया हैं परचमभाजपा ने कही यह बातबीजेपी नेता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी 2018 की तुलना में 2023 में मजबूती से अंचल में उभरी है। ऐसे में अंचल का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व भी मजबूत रहेगा।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंकाया है। यही वजह है कि मंत्रिमंडल में भी कई चौंकाने वाले चेहरे देखने मिल सकते है। लिहाजा सभी की निगाहे मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment