(घाटशिला)भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व विधायक बिरिंची नारायण

  • 03-Jan-25 12:00 AM

घाटशिला 2 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव के अध्यक्षता में घाटशिला मे संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर बैठक किया गया। भारतीय जनता पार्टी की बृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के पूर्व विधायक बिरिंची नारायण प्रदेश से रमाकांत महतो उपस्थित थे। मौके पर पूर्व विधायक बीरिची नारायण ने कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 22 दिसंबर से शुरू होगा सदस्यता महापर्व का कार्यक्रम मजबूत और संघर्षशील भाजपा बनाने का अवसर है यह पर्व कार्यकर्ताओं का समाज से संपर्क संबंध बढ़ाने का अवसर है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩे के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। 25 दिसंबर को झारखंड के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे 15 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।जिलाध्यक्ष चंडी चरण साब ने कहा कि प्रत्येक मंडल में इस सदस्यता अभियान को लेकर बैठक होगा 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। मौके पर पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम प्रभारी लखन मार्डी, सह प्रभारी डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन , पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महामंत्री सत्या तिवारी, कमल किशोर प्रसाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, श्रीवास्तव घोष, बुद्धेश्वर मार्डी, दीपक दंडपात, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, जोशनामई बेरा, राहुल पांडे, रोहित सिंह, एजाज रसूल,सोशल मीडिया प्रभारी सुजन मान्ना, आईटी सेल प्रभारी लक्ष्मण राव, बृजेश सिंह, साकेत अग्रवाल ,सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment