(चंडीगढ़)लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

  • 22-Jan-24 12:00 AM

चंडीगढ़ (हरियाणा) 22 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गईं हैं। हालांकि योजनाओं और वादों को लेकर नेता पहले से ही जनता के बीच जा रहे थे। अब चुनावी संगठन के लोगों को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इस कड़ी में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही सभी लोकसभा सीटों पर प्रभारी और संयोजक के नामों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से चुनाव प्रबंधन कमेटी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।राष्ट्रीय परिषद में अंबाला के पूर्व सांसद स्वर्गीय रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र से कृष्ण बेदी, भिवानी से शंकर धूपड़, गुरुग्राम से नरबीर सिंह, यमुनानगर से संगीता सिंघला, फरीदाबाद से संदीप जोशी, रोहतक से प्रदीप जैन, सिरसा से विजय पाल और हिसार से रवि सैनी को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। वहीं लोकसभा प्रभारी व संयोजक की बात करें तो इस सूची में अंबाला लोकसभा का डॉ पवन सैनी को प्रभारी और विधायक असीम गोयल को संयोजक नियुक्त किया गया है। करनाल लोकसभा का घनश्याम दास अरोड़ा को प्रभारी और हरविंद्र कल्याण को संयोजक बनाया गया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा का प्रभारी कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर को बनाया गया है। संयोजक कृष्ण बेदी को बनाया गया है। सोनीपत का प्रभारी महिला ढांडा को और संयोजक जवाहर सैनी को नियुक्त किया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment