(चतरा)उ0 न0 सृजित प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का हुआ चयन, ग्रामीणों में हर्ष
- 24-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
हंटरगंज/चतरा 24 दिसंबर (आरएनएस)। प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआटाड़ में रिक्त रसोईया पद का चयन मंगलवार को करीब 2 बजे हंटरगंज बीआरपी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया। यह पद विगत दो माह से विवादों में था, और विद्यालय प्रबंधन समिति की चार बैठकें आयोजित की जा चुकी थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। हर बैठक के बाद विवाद उत्पन्न हो जाता था, जिसके कारण एक रसोईया के भरोसे 75 बच्चों के भोजन की व्यवस्था करना अत्यंत कठिन हो रहा था।।इस समस्या को अखबार ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद चतरा के उपायुक्त और संबंधित शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लिया। महज चार दिनों के भीतर, शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष मीणा देवी को रसोईया के रूप में चयनित किया। इस निर्णय से विद्यालय और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, प्रधानाध्यक, रसोईया और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी और उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता कुमारी, अध्यक्ष पिंटू कुमार, सुभाष कुमार, पंकज कुमार, छोटू कुमार, राजेश चौहान, अनीता देवी, रानी देवी, ममता देवी, सरिता देवी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस निर्णय को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की।
Related Articles
Comments
- No Comments...